इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में रामायण के पात्र बनकर आए नौनिहाल

इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में रामायण के पात्र बनकर आए नौनिहाल

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में शुक्रवार को दशहरा पर्व का आयोजन हुआ।जिसके लिए नौनिहाल रामायण के पात्र बनकर आए व रामलीला के प्रसंगों का मंचन भी किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ हेड मिस्ट्रेस अर्चना महाजन ने किया। दशहरा महोत्सव बडे उत्साह से मनाया गया। रावण बनी युक्ति, सीता बनी माही, राम बने युवी, लक्ष्मण बने शांतनु और हनुमान बने रुद्रा ने अपने पात्रों के डॉयलाग भी बोले। अभिनय और कहानी के माध्यम से भगवान राम के जीवन को समझाया गया। पिता की आज्ञा को मानकर वन जाना, भाई की मूर्छा पर विरह, पत्नी के हरण पर रुदन और लंका पर आक्रमण के दृश्य किए। कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहे।