जनपद में गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा। डीएम 

जनपद में गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा। डीएम 

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में अब तक 32 ग्राम अवार्ड हुए है तथा 26 ग्राम अवार्ड से शेष है। जनपद में गंगा एक्सप्रेस वे की कुल लम्बाई 77.3 किमी है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में संरेखण से प्रभावित कुल 63 राजस्व ग्राम है, जिसमें तहसील लालगंज के 15, डलमऊ 23, ऊँचाहार 21 एवं सलोन के 04 है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में संरेखण से प्रभावित कुल क्षेत्रफल 978.6241 हे0 है। क्रय हेतु कुल क्षेत्रफल 813.2614 हे0 है जिसमें अब तक क्षेत्रफल 752.4652 हे0 क्रय किया गया है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में अधिग्रहण हेतु कृषकों की भूमि का क्षेत्रफल 61.0952 हे0 है। यूपीडा के पक्ष में 4436 बैनामा किये गये है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में 9008200000 कुल धनराशि प्राप्त हुई है। कृषकों को 6769195401 धनराशि का भुगतान किया गया है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में कुल धनराशि 7195064916 का व्यय किया गया है तथा 1813135084 धनराशि अवशेष है।