महावीर स्टडी स्टेट विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

महावीर स्टडी स्टेट विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
 
महराजगंज रायबरेली ।महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में वार्षिक खेल कूद का शुभारंभ कक्षा नर्सरी तथा केजी के बच्चों का ट्आय कलेक्शन रेस,फूड रेस गेम के द्वारा किया गया। जूनियर विंग में फाग रेस कंगारू रेस मी रेस थी।
लेग रेस लंबी कूद ऊंची कूद खो-खो रस्सी कंसी शतलश रेस कबड्डी म्यूजिकल चेयर दौड़ डिस्क थ्रो जोएलियन थ्रो  शार्ट पुट में फोटो में लड़कों तथा लड़कियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। विवेक सिंह फिजिकल अध्यापक के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानाचार्य के सहयोग से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होंगे खराब।खेल तथा पढ़ाई को एक दूसरे का विरोधी माना जाता है किंतु यह विचार सत्य नहीं है खेल और पढ़ाई का उचित समन्यव करके व्यक्ति अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकता है खेल से स्वास्थ्य अनुशासन एकता, साहस एवं  धैर्य की शिक्षा मिलती है। खिलाड़ी के यह गुण ही खिलाड़ी भावना कहलाता है। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं कड़ी मेहनत एवं लगन से हम विजय श्री प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने अभिभावकों अध्यापकों एवं खेल के संचालन में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद दिया।