अयोध्या में 35 लाख दीप जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में 35 लाख दीप जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान इस बार 35 लाख दीप जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप एक साथ जलाए जाएंगे, जबकि अयोध्या नगर क्षेत्र में 10 लाख दीप जलाए जाएंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण के स्वरूप का पूजन करेंगे, साथ ही श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया जाएगा।

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि 28 से 30 अक्टूबर तक अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में देशी और विदेशी कलाकार भाग लेंगे।

त्रेतायुग की झलकियां

इस बार दस बड़े सांस्कृतिक मंच बनाए जाएंगे, जहां अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर त्रेतायुग की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। मुख्य आयोजन 30 अक्टूबर को रामपथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट पर होंगे। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकियां और 30 कलाकारों के साथ दल द्वारा रामपथ पर सचल प्रदर्शन किया जाएगा। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क हेलीपैड पर प्रतीकात्मक पुष्प विमान द्वारा अवतरण होगा।

इस मौके पर पर्यटन विभाग के एप और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी होगा। मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया और नेपाल के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे। साथ ही, विभिन्न लोकनृत्यों की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 250 कलाकार शामिल होंगे।

इस भव्य आयोजन के माध्यम से अयोध्या की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक महत्ता को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढे 

इमरान मसूद पर विवादित बयान मामले में आरोप तय -

ये भी पढे 

मनी लॉन्ड्रिंग में फंसीं शहला ताहिर भाजपा नेता पर 24 घंटे में कराए थे 32 मुकदमे -