आर्य विद्यालय इण्टर कॉलेज की संस्कारशाला में बच्चों से की प्रश्नोत्तर शैली में चर्चा व आगे बढने का आह्वान

आर्य विद्यालय इण्टर कॉलेज की संस्कारशाला में बच्चों से की प्रश्नोत्तर शैली में चर्चा व आगे बढने का आह्वान

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। आधुनिक सामाजिक परिवेश में संस्कार, संस्कृति व जीवनोपयोगी आवश्यकताओं के परिप्रेक्ष्य में सवाल जवाब की शैली में बच्चों से वैचारिक आदान प्रदान किया गया। 

जनपद में बड़ौत तहसील के तेड़ा गांव स्थित आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में संस्कार शाला के आयोजन में छात्र छात्राओं से प्रश्नोत्तर शैली में वैदिक गुरुकुल द्वारा संस्कार, बुद्धि और मनुष्य आदि विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें वैदिक गुरुकुल के प्रचारक विवेक आर्य, उपेन्द्र आर्य एवं सेवा निवृत्त निरीक्षक ओमबीर तोमर द्वारा छात्राओं को मनुष्य कैसा होता है? क्या करता है? क्या पहचान है ,इस मनुष्य की..?आदि पर चर्चा की गई। साथ ही मनुष्य के जीवन में बुद्धि का क्या महत्व है और बुद्धि का विकास कैसे होता है? पशु और मनुष्य में क्या अंतर होता है? आदि संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी भी दी गई। 

वरिष्ठ पत्रकार विश्व बंधु शास्त्री ने बच्चों को उदाहरण के साथ संस्कारशाला का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि, सुसंस्कृत व्यक्ति ही समाज को सही दिशा देकर समाज की दशा को बदलने की सामर्थ्य रखता है। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के बीच ही प्रश्नों के सही व सटीक उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ मनीषा मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ,इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर एक नई चेतना का संचार होता है। संस्कार के माध्यम से ही छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं।संचालन मा विनोद आर्य ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य विश्वबंधु शास्त्री, मा विनोद आर्य, प्रशांत सोलंकी, सुधीर कुमार चौहान, चमन सिंह, सुशील कुमार तथा विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।