ऐतिहासिक गांधारी पक्के तालाब पर पुजारी को मिले प्राचीन तांबे के सिक्के तहसील पहुंचकर एसडीएम अखिलेश यादव एवं क्षेत्र अधिकारी आशीष शर्मा को सौंपे

ऐतिहासिक गांधारी पक्के तालाब पर पुजारी को मिले प्राचीन तांबे के सिक्के तहसील पहुंचकर एसडीएम अखिलेश यादव एवं क्षेत्र अधिकारी आशीष शर्मा को सौंपे

इसरार अंसारी

गांधारी तालाब पर सुरंग नुमा आकृति एवं प्राचीन तांबे के सिक्कों का मिलना उच्च स्तरीय जांच की तरफ कर रहा है इशारा! दो दिन पूर्व पुरातत्व टीम जांच कर आला अधिकारियों को सौंप चुकी है अपनी रिपोर्ट।

मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर स्थित गांधारी पक्के तालाब पर सुरंग जैसी आकृति मिलने के बाद ऐतिहासिक प्राचीन 5 तांबे के सिक्के पुजारी को मिलने पर एक बार फिर कंधारी तालाब सुरंग प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को प्राचीन सुरंग के पास पुजारी को महाभारत कालीन इतिहास से जुडे तांबे के पांच सिक्के मिलने के बाद पुजारी सिक्कों को साफ कर थाने लेकर पहुंचे ओर एसडीएम अखिलेश यादव एवं सीओ आशीष शर्मा को दिखाते हुए जानकारी दी। एसडीएम अखिलेश यादव एवं सीओ आशीष शर्मा ने सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग की टीम को अवगत कराने के बाद सुरक्षित थाना प्रभारी अजय कुमार को सोंप दिये। शनिवार को ऐतिहासिक पक्का तालाब में प्राचीन सुरंग को देखने पहुंचे एक पुजारी ने सिक्कों पर खुदी मां दुर्गा, लक्ष्मी-गणेश, श्रीकृष्ण की बनी आकृति युक्त सिक्के देख आश्चर्य में पड़ गए। बता दें कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे प्राचीन ऐतिहासिक पक्का तालाब का सौदर्यकरण कार्य की खुदाई में निकली सुरंग को देखने के लिए क्षेत्रवासियों में होड़ सी मची हुई है। शनिवार को हस्तिनापुर के पुजारी रणधीर उपाध्याय गांधारी पक्का तालाब में निकली प्राचीन सुरंग को देखने पहुंचे तो उनकों सुरंग के पास पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा खोदी गई मिट्टी के बीच 5 तांबे के प्राचीन निकले। इस दौरान एसडीएम एवं सीओ ने मिले सिक्के की बारिकी से जांच की। इस दौरान सिक्कों पर मां दुर्गा, लक्ष्मी-गणेश एवं श्रीकृष्ण की बने तांबा आकृति जैसे सिक्के मिलने के बाद एसडीएम अखिलेश यादव ने डीएम दीपक मीणा एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इसी क्रम में एसडीएम अखिलेश यादव एवं सीओ आशीष शर्मा ने थाना प्रभारी मय फोर्स के संत रणधीर उपाध्याय को लेकर गांधारी पक्का तालाब पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर लोगों ने बताया कि तालाब के किनारे तीन सुरंग ओर भी है। जिनकी खुदाई कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। सीओ आशीष शर्मा ने थाना प्रभारी अजय कुमार को तालाब को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये हैं। वही लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना है कि यहां पर सुरंग मौजूद हैं और अगर उक्त स्थान की उच्च स्तरीय खुदाई कर जांच कराई जाए तो महाभारत कालीन बहुत सी धरोहर जो इस मिट्टी में दफन है वह निकल कर सामने आ सकती है!