जनचेतना, जनजागृति ,संस्कार व जातीय एकता के लिए भाईचारा व सम्मान समारोह आयोजित

जनचेतना, जनजागृति ,संस्कार व जातीय एकता के लिए भाईचारा व सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | सर्व समाज की दशा व दिशा में सुधार तथा कुरीतियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से आयोजित समारोह की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के संरक्षक पं घनश्याम शर्मा तथा संचालन मंडल अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा ने किया | मुख्य आशीर्वादकर्ता चौरासी चौधरी देश खाप  पं सुभाष शर्मा रहे | समारोह में ब्राह्मण समाज थंबा चौधरी पं रामकिशोर शर्मा ने पं त्रिलोकी नाथ शर्मा व बिल्लू शर्मा को थंबा का उप चौधरी मनोनीत किया |

पंडित सुभाष शर्मा 84 चौधरी ने आशीर्वाद देते हुए कहा , एकता, भाईचारा व संस्कारों से हमारा समाज व राष्ट्र मजबूत होगा तथा कुरीतियों पर नियंत्रण रखना होगा ।

सभा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव लोकेश वत्स ने कहा, जिले का ब्राह्मण,जाट, हरिजन, जैन, मुस्लिम आदि सभी समाज के लोग एकजुट हैं ,इतना संगठित समाज किसी दूसरे जिले में नहीं है | यह समाज राजनीति,शिक्षा, खेल यहाँ तक कि देश के लिए बलिदान के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान सर्व समाज की रहती है |

समारोह में मुख्य रूप से बागपत जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा राकेश शर्मा, ग्राम प्रधान रणबीर चौधरी, भाजपा नेता अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक शर्मा, राधेश्याम शर्मा एडवोकेट, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुभाष सिंह, ब्राह्मण सभा के पंकज शर्मा, विनीत शर्मा गांव मलकपुर एवं सर्व समाज के अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।