भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
शामली। शासन के निर्देश के क्रम में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट/तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर जाति,सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने संबंधी प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्म, भाषा, क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, सुश्री अर्चना शर्मा डिप्टी कलेक्टर आदि अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने विकास भवन में अपने अधीनस्थों को सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा दिलाई गई। वहीं जनपद में अन्य विभागों/कार्यालयों में सद्भावना दिवस का आयोजन करते हुए सभी संबंधित ने अपने अधीनस्थों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई।