शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर वैदिक कन्या कालेज में यज्ञ, प्रबंध समिति, छात्राएं व शिक्षकवृंद ने दी आहुतियां

शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर वैदिक कन्या कालेज में यज्ञ, प्रबंध समिति, छात्राएं व शिक्षकवृंद ने दी आहुतियां

••विश्वविद्यालय स्तर पर संस्था का नाम रोशन करें बेटियां: अभिमन्यु गुप्ता

संवाददाता नीतीश कौशिक

 बागपत।वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में नव सत्र के शुभारंभ के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया तथा शैक्षिक सत्र के निर्विघ्न व विश्वविद्यालय स्तर पर संस्था का नाम रोशन करने के लिए पूरे मनोयोग से अध्ययन व अध्यापन का आह्वान किया गया। 

अग्रवाल मंडी की प्रमुख संस्था वैदिक कन्या डिग्री कालेज में नये सत्र के शुरू में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य यजमान प्रसिद्ध समाजसेवी व कॉलेज समिति के उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सभी छात्राओं से मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया और कहा, यह शिक्षा आपके जीवन में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।यज्ञ के ब्रह्मा प्रसिद्ध आर्य विद्वान ओमपाल आर्य ने यज्ञ कहा कि ,यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में हम जो भी आहुति डालते हैं वह हजारों गुना बढ़कर मानव मात्र के कल्याण के कार्य करती है ,जो प्राण वायु भी शुद्ध करती है। 

यज्ञ में डॉ कमला अग्रवाल प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज की शिक्षिका डॉ निर्मला, डॉ शमा परवीन, डॉ राखी अग्रवाल, श्रीमती शिल्पा वर्मा, श्रीमती ममता आर्य, श्रीमती ममता मानव प्रवीण , संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ ,राम किशोर श्रीमती प्रेमवती, अनिल सहित महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज समिति के अध्यक्ष चौ ईश्वर सिंह, चौ रघुबीर सिंह ठाकुर, अशोक कुमार जय श्री राम आदि ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।