करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने सुनी सामूहिक कथा ,सूर्यदेव को अर्पित किया जल

करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने सुनी सामूहिक कथा ,सूर्यदेव को अर्पित किया जल

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।तहसील क्षेत्र मे करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सामूहिक रूप से एकत्र होकर कथा सुनी। पति की दीर्घायु की कामना कर सूर्य को जल अर्पित किया।

रविवार को कस्बे समेत देहात भर में सुहाग का पर्व करवाचौथ मनाया गया। बीती शाम से लेकर रविवार को भी सुबह के समय से ही ब्यूटी पार्लरो और श्रृंगार की दुकानो पर महिलाआंे की भीड लगी रही। बाजारो मे दिन भर खरीदारी के चलते खासी रौनक रही। साथ ही मंदिरो मे महिलाओं ने पूजा अर्चना की। मेहंदी लगाकर श्रृंगार किया ,निर्जला व्रत रखा और सामूहिक रूप से एकत्र होकर करवाचौथ की परम्परागत कथा सुनी। दोपहर के समय सूर्यदेव को जल अर्पित किया। देर शाम चांद निकलने के बाद अर्घ्य अर्पित कर अपने पति के चरण छूकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। 

ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत उमेश चन्द्र कौत्स ने बताया कि ,सुहाग की लम्बी आयु के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। सदियों से चली आ रही भारतीय परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।