आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगी बडी सफलता,निजी कार्यक्रम में पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री धर्मसिंह जाटव का दावा

आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगी बडी सफलता,निजी कार्यक्रम में पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री धर्मसिंह जाटव का दावा

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री धर्मसिंह जाटव ने कहा कि, आगामी दो राज्यो और प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा अपना परचम लहराएगी। हरियाणा की तरह योगी आदित्यनाथ की सरकार तीसरी बार भी कायम होगी।

कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में एक निजी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री धर्मसिंह जाटव ने कहा कि, देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई उंचाइयों को छुआ है। आगामी महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में भाजपा सरकार बनेगी। प्रदेश के उपचुनावों में भी भाजपा परचम लहराएंगी। उन्होने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान प्रबधक सोनू यादव, खेकड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह यादव समेत अनेक प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।