यमुना के कच्चे पक्के घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर्व संपन्न

यमुना के कच्चे पक्के घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर्व संपन्न

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। कार्तिक माह में गंगा, यमुना अथवा पवित्र नदी व जलाशय में स्नान का सनातन धर्म में बड़ा ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है । बागपत , काठा, सांकरोद व सुभानपुर आदि के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के कच्चे पक्के घाटों पर पवित्र आस्था की डुबकी लगाई तथा राष्ट्र कल्याण की कामना की। इस दौरान पुलिस, गोताखोर, मेडिकल टीम आदि भी स्नान पर्व‌ को निर्विघ्न‌ संपन्न कराने के लिए मुस्तैद रहे। 

 

बता दें कि, जनपद बागपत में पक्का घाट पर गंगा स्नान किया गया।भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए कार्तिक पूर्णिमा को सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को पूरे देश में बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा नदी में पवित्र स्नान करते हैं, जिसके लिए जनपद के हजारों श्रद्धालु हरिद्वार और बृज घाट पर जाते हैं। यह पर्व और स्नान सनातन धर्म में एक पवित्र अनुष्ठान माना गया है। कार्तिक माह भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए पूरी तरह फलदायी माना गया है, जो कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के साथ ही संपन्न हो गया। बागपत में प्रशासन और यमुना सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम के चलते कोई परेशानी नहीं हुई।