गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा देहात मंडल की बडौत व सराय में बैठक, बनाई रणनीति

गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा देहात मंडल की बडौत व सराय में बैठक, बनाई रणनीति

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।|भाजपा मंडल बड़ौत देहात की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने पार्टी के गांव चलो अभियान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आह्वान किया कि, सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में जाकर पार्टी की रीति-नीति एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणक़ारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराएं।लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा ने कहा कि, मंडल की ओर से जो बूथ स्तर तक के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनको पूरी निष्ठा से पूरे करें। नमो व सरल ऐप डाउनलोड करें। उन्होंने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।संचालन भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रभात तोमर ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मा सतेन्द्र तोमर, बड़ौत विधानसभा विस्तारक अभिषेक अहलावत, डॉ श्रवण भारद्वाज, आदित्य तोमर, डॉ अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे‌।

अमीनगर सराय में भी हुई बैठक

भाजपा के मंडल पिलाना की बैठक में गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र व जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि उपस्थित रहे। 

मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में निवर्तमान चैयरमेन मांगेराम के निवास पर हुई बैठक में गांव चलो अभियान की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई तथा सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किये गये तथा कहा गया कि, सभी प्रभारियों को शक्तिकेंद्र में प्रवास करना है। साथ ही लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी देने को लेकर चर्चा करनी है। बैठक में प्रताप, सुभाष, सोनू गुप्ता, दिनेश, रविशंकर, संजीव विश्वकर्मा, गौरव शर्मा, अशोक यादव, सोमपाल सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।