निर्जला एकादशी पर की ठंडाई वितरण,तहसील क्षेत्र में डेढ सौ से अधिक स्थानों पर हुई शरबत सेवा

निर्जला एकादशी पर की ठंडाई वितरण,तहसील क्षेत्र में डेढ सौ से अधिक स्थानों पर हुई शरबत सेवा

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्त्वाधान में निर्जला एकादशी पर नगर में ठंडाई वितरण किया गया।इस दौरान लू व गर्मी के दिन भर प्रभावी रहने की स्थिति में ठंडाई शुकून व गर्मी से राहत महसूस कराती रही। 

गर्मी, लू और प्यास से पीड़ित लोगों के लिए दिन भर ठंडाई वितरण में समाजसेवी ईश्वर दयाल गोयल उनकी पुत्रवधू ईशा गोयल ,पौत्री अर्सिया, अभिनव गोयल का विशेष सहयोग रहा। 

निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे में जगह-जगह शरबत, ठंडाई पिलाई जाती रही। एक सर्वे के अनुसार तहसील क्षेत्र में डेढ सौ से अधिक स्थानों पर शरबत व ठंडाई वितरण किया जाता रहा। 

इस मौके पर वन्दना गुप्ता, मीता अरोरा,अर्शिया गोयल, डॉ बबीता खोखर,संगीता दांगी,जाह्नवी ,ममता अरोरा, गीता ,जया ,डॉ सुनीता,सरोज, सारिका, विकास गुप्ता,अनिल अरोरा, रजनीश जैन ,नगरपालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा,अंकुज खोखर,आदित्य भारद्वाज, सचिन खोखर,भूपेंद्र दांगी, अजित जैन, अभिषेक जैन,हैप्पी शर्मा, दीपेश तोमर ,प्रवीण बग्गा ,दीपांशु, आनन्द वर्मा आदि का विभिन्न स्थानों पर सहयोग रहा।