पहलवानों की फौज तैयार करने वाले कृष्षपाल खलीफा का निधन , सांसद सहित कुश्ती के धुरंधरों ने जताया शोक

पहलवानों की फौज तैयार करने वाले कृष्षपाल खलीफा का निधन , सांसद सहित कुश्ती के धुरंधरों ने जताया शोक

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत। आजीवन अविवाहित रहकर मिट्टी के अखाड़े से पहलवानों की पौध तैयार करने शौक पाले कृष्षपाल खलीफा का मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक आने से निधन हो गया | जनपद में उनके निधन की सूचना मिलते ही खेल जगत सहित सांसद और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है |

देश को सोने-चांदी के तमगे दिलाने वाले छपरौली निवासी कृष्णपाल खलीफा (65 वर्ष) पुत्र सुखवीर को तीन दिन पहले अचानक दिमाग की नस ब्लॉक होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सफलतापूर्वक ऑप्रेशन भी हुआ, लेकिन मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक आने के बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहींं सकें। जैसे ही यह समाचार जनपद में आया, तो शोक की लहर दौड़ गई।

 जनपद की कुश्ती को फर्श से अर्श तक ले जाने में कृष्णपाल ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनके मिट्टी के अखाड़े से निकले पट्ठों ने देश-विदेश में एक अमिट छाप कायम की। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। कुश्ती ही नहीं दूसरे खेल धुरंधरों ने भी खलीफा के निधन पर शोक वक्त किया है।

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ,उनके जैसा कुश्ती कोच होना बडा मुश्किल है। पूरा-पूरा दिन वे बिना कुछ खाए पीये ही अपने पहलवानों को प्रशिक्षण देने में निकाल दिया करते थे। एशिया चैंपियन रहे सुभाष पहलवान ने कृष्णपाल खलीफा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।वहीं अर्जुन अवॉर्डी शोकेंद्र तोमर,अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेन्द्र खोखर , सुनील राणा, वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी देवी, कोच राजपाल सिंह, भगत सिंह, प्रतीक तोमर ने भी कृष्णपाल राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।