मौसम चक्र में बदलाव प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ का परिणाम: उपाध्याय

मौसम चक्र में बदलाव प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ का परिणाम: उपाध्याय

दुल्हन बनी विशाखा आर्या को पौधा भेंट कर शुभ अवसरों पर पौधारोपण के लिए किया प्रेरित

संवाददाता अमित जैन

छपरौली। नगर स्थित एक फार्म हाऊस में वैदिक पद्धति से संपन्न हुए शादी समारोह में , सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण रक्षक युवराज सुर्या उपाध्याय व समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुये "विवाह संस्कार में पौधारोपण संस्कार अभियान" के तहत विशाखा आर्या पुत्री बिजेन्द्र सिंह खोखर को पौधा भेट कर शादी की प्रत्येक वर्षगाँठ व प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण का संकल्प दिलाया।

 समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा ,आज मौसम चक्र में बदलाव हो रहा है, जो प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ का परिणाम है।प्रकृति व पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर यदि गम्भीर नहीं हुए ,तो भविष्य में बेहद खतरनाक परिणाम भुगतने पडेंगे। जो पृथ्वी की जीवन शैली को छिन्न-भिन्न कर देंगे। कहा कि,आँखें द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता की एक कड़ी है।

 इस अवसर पर बिजेन्द्र कुमार आर्य, मनोज आर्य, शौकेन्द्र आर्य, युवराज सुर्या उपाध्याय, प्रशान्त आर्य, वंश, विशान्त आर्य, आकाश, अंकित, लोकेश देवी, जशवीरी देवी, राकेश देवी, ऊषा, ज्योति, पिंकी, शगुन आदि उपस्थित रहे।