बायलर पूजा कर सिम्भावली चीनी मिल ने किया नये सीजन का शुभारंभ 

बायलर पूजा कर सिम्भावली चीनी मिल ने किया नये सीजन का शुभारंभ 
गढ़मुक्तेश्वर 
 सिम्भावली पावर के प्रांगण में बायलर पूजा कर अग्नि प्रवाहित की गयी। कोर्ट की ओर से सिम्भावली ग्रुप पर नियुक्त आई. आर.पी. अनुराग गोयल द्वारा  प्रातः 11 बजे चीनी मिल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बायलर की पूजा की गयी। कार्यक्रम के दौरान सिम्भावली पावर के  संजय त्रिपाठी, (एम.डी.),  करन सिंह (मुख्य महा प्रबन्धक), मुख्यालय से आये हुए अधिकारी  अतुल शर्मा, राजीव भटनागर के अलावा  मनोज गोयल (मुख्य महा प्रबन्धक (तकनीकी),  विश्वास राज सिंह (महा प्रबन्धक (गन्ना),  के.पी. राणा (महा प्रबन्धक (इंजि.), जे.एन.पी. यादव,  रामबीर सिंह,  विरेन्द्र सिंह,  दिनेश शर्मा,  प्रदीप श्रीवास्तव, कर्नल अमिताभ बनर्जी, सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूजा के उपरान्त श्री ग्रन्थी द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के उपरान्त  अनुराग गोयल  द्वारा चीनी मिल का भ्रमण कर मिल की मरम्मत कार्य को देखा। मुख्य महा प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मिल का शुभारम्भ दिनाँक 06 नवम्बर 2024 दिन बुद्धवार को होगा तथा वाहय कय केन्द्रो पर गन्ना खरीद का कार्य दिनोंक 04 नवम्बर 2024 से प्रारम्भ किया जायेगा।