हिन्दू एकता समूह ने मणिपुर हिंसा समाधान हेतु राष्ट्रपति के नाम एडीएम एटा को सौंपा ज्ञापन

हिन्दू एकता समूह ने मणिपुर हिंसा समाधान हेतु राष्ट्रपति के नाम एडीएम एटा को सौंपा ज्ञापन

एटा। हिन्दू एकता समूह राजीव लोधेश्वर महाराज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय स्थिति एडीएम आलोक कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुये अपनी मांग रखी। लगभग 50 दिनों से मणिपुर में हिंसा हो रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किये हुये हैं। वही मणिपुर के मुख्यमंत्री बार बार दंगाइयों से अपील करते नजर आ रहे। किन्तु हिंसा रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कुकी एवं बैतेई समुदाय के बीच हिंसा लगातार बीते 50 दिनों से अधिक हो चुके हैं। दोनों समुदाय के बीच हिंसा रुकने नाम नहीं ले रही हैं। हिंसा में करीब 200 लोगों के मारे जाने एवं कानून व्यवस्था चरमरा गयी हैं । सरकारी,गैरसरकारी सम्पति कि हानी हो रही हैं। करीब 60,000 हजार लोग बेघर हो चुके हैं। लोगों के घरों को जलाया जा रहा हैं। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। हिन्दू एकता समूह के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सनातन धर्म के लोगों पर हमले हो रहे हैं। ऐसा ही नर संहार 1990 में कश्मीर में हुआ था। जिसमें कश्मीरी हिंदुओं को मुसलमानों द्वारा भगाया, मारा, काटा गया था। उसी प्रकार मणिपुर में इशाइयों द्वारा हिंदुओं को मारा काटा जा रहा हैं। इस दशा में केंद्र सरकार द्वारा सख्त कदम उठाना होगा। 9 राज्यों में पहले ही अल्पसंख्यक हो चुके हिन्दू मणिपुर में भी अल्पसंख्यक ना हो जाएं। तुरन्त कठोर निर्णय नहीं लिया गया तो भारत में एक और राज्य में सनातन धर्म के लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। हिन्दू एकता समूह ने मणिपुर में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू कर सम्पूर्ण शासन सेना के हवाले किया जाय जिससे सेना उग्रवादियों को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो सके। इस अवसर पर सम्लित रहे राजीव लोधेश्वर महाराज, शुभम हिन्दू, विवेक शर्मा, प्रशांत गुप्ता, शिवम आदि लोग उपस्थित रहे।