चित्रकूट-अटल बिहार बाजपेयी राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर किया काम - बालमुकुंद।

चित्रकूट-अटल बिहार बाजपेयी राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर किया काम - बालमुकुंद।

चित्रकूट: भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मजयंती कार्यक्रम जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मनाया गया।

   कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक राजनीतिज्ञ के साथ एक कवि भी थे। राजनीति के साथ समष्टि एवं राष्ट्र के प्रति उनकी सम्वेदनशीलता हमेशा प्रगट होती रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर काम किया। चार दशको तक भारतीय संसद के सदस्य के रुप में रहे। अटल बिहारी बाजपेयी राजग गठबंधन के पहले प्रधानमंत्री बने और गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रुप में पहले प्रधानमंत्री के रुप में 5 साल पूरे किये। उन्होंने 24 दलों को मिला कर सफल 5 साल की सरकार चलायी। वह एक ओजस्वी एवं सिद्ध हिन्दी के कवि थे। परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों की सम्भावित नाराजगी से विचलित हुये बिना उन्होंने अग्नि-2 और परमाणु परिक्षण कर देश की सुरक्षा के लिये साहसी कदम भी उठाये। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी पहले विदेश मंत्री थे, जिन्होंने सयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया था।

    भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि 25 दिसम्बर 1924 को जन्मे अटल विहारी बाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वह हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे। अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय जनसंघ के सस्थापकों में एक थे। उन्होंने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोडने के लिये स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की। अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में कारगिल का युद्ध लडा गया, जिसमे अटल बिहारी बाजपेयी की दृढ इच्छा शक्ति और देश की सेना के युद्ध कौशल से दुश्मन देश को परास्त किया। पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी राजनीति के भीष्मपितामह के रूप में जाने जाते है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी को केवल भाजपा के नेता नही थे, वह देश के नेता के रूप मे जाने जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के पद चिन्हों पर हम सबको चल कर पार्टी को आगे बढाने का काम करना है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का सम्मान सभी दलों के नेता करते थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक कर्मयोगी नेता के रूप में जाने जाते हैं। पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक दृढ इच्छाशक्ति वाले नेता थे, उनमे निर्णय लेने की क्षमता थी। गोष्ठी का संचालन महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने किया।

    इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, आलोक पांडेय, राजेश जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनन्द त्रिपाठी, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जगदीश गौतम, जय प्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, हीरो मिश्रा, मोहित मिश्रा, महेन्द्र कोटार्य, धीरेन्द्र सेगर, रवि गुप्ता, दिब्या त्रिपाठी, बृजेन्द्र शुक्ला, विनीता द्विवेदी, प्रेमलाल बाल्मीक, सुमित मिश्रा, दिनेश पटेल, श्रवण पटेल, अर्चना सिंह, आभेष मिश्रा, सच्चिदानद गर्ग, दीपक द्विवेदी, राखी चैबे, राजेश्वरी द्विवेदी, ममता सिंह, विजय चन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।