नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान के तहत महिलाओं ने संभाली कमान, शराब बांटने वालों का चुनाव में करेंगी बहिष्कार

नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान के तहत महिलाओं ने संभाली कमान, शराब बांटने वालों का चुनाव में करेंगी बहिष्कार

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | महिला आर्य समाज द्वारा मा राजीव कुमार आजाद नगर के आवास पर यज्ञ किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा शपथ ली गई कि, शराब बांटने वाले प्रत्याशी को वोट नहीं दी जाएगी।

महिला आर्य समाज की प्रधान राजेश उज्ज्वल ने कहा ,महिलाओं के सुधार से ही परिवारों का सुधार हो सकता है। आर्य समाज का यह अभियान समाज सुधार के लिए शुरू किया गया है तथा वर्तमान समय में बच्चों को संस्कारित करने का कार्य हम माताएं ही कर सकती हैं।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा ,संविधान में सरकारों द्वारा नशे का व्यापार करना कहीं भी नहीं लिखा है। ऐसा करना बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों की अवहेलना करना है। संविधान में सरकार का कार्य जनकल्याण के कार्य करना बताया गया है, जबकि शराब सब बुराइयों की जड़ है।कार्यक्रम में महिलाओं ने शपथ लेते हुए संकल्प किया कि ,इस बार होने वाले नगर पालिका चुनाव में जो प्रत्याशी शराब बांटेगा उसे महिलाएं वोट नहीं देंगी। यह अभियान सारे शहर में चलाया जायेगा।

इस अवसर पर महिला आर्य समाज मंत्री मीनाक्षी सिसोदिया, अनुराधा देवी,मोनिका उपाध्याय, मीनाक्षी जैन, कोमल, उज्जवल, रेखा, कल्पना, बबीता , राजबाला, पिंकी, सुमन, सीमा , शकुंतला, राजकुमार ,गोपीचंद आदि उपस्थित रहे।