24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा। बडागांव के माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने आहुति दी तथा प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण किया।

बडागांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गत दिवस विशाल कलश यात्रा के बाद आज शुरू हुए 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी। 

इस दौरान वक्ताओं ने श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से भारतीय संस्कृति में ऋषि परंपरा और संस्कारों के महत्व को बताया। कहा कि  वर्तमान युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए भारत को पुनः गौरवशाली राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। नकारात्मक सोच दूर करने व राष्ट्र समाज के लिए कार्य करने हेतु शपथ दिलाकर नियमित ध्यान साधना करने का संकल्प दिलाया। वहीं शांति कुंज से आई टोली ने संगीत भजनों के माध्यम से भक्ति रस की अमृत वर्षा की।

ये भी पढ़े 

फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; पुल‍िस ने क्‍या कहा

ये भी पढ़े 

जया प्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, जाने क्या है मामला