सरकार की लापरवाही के चलते किसान आंदोलन की राह पर आने को मजबूर : चौ बृजपाल सिंह तोमर

सरकार की लापरवाही के चलते किसान आंदोलन की राह पर आने को मजबूर : चौ बृजपाल सिंह तोमर

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ बृजपाल सिंह तोमर ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बड़े-बड़े आंदोलन किए ,मगर आज तक भी प्रदेश सरकार ,किसानों का करोड़ों रुपए का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करा सकी है, जिसके चलते अभी भी चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया गन्ना पेमेंट चीनी मिलों पर है |

आक्रोश व क्षोभ भरे स्वर में किसान नेता चौ बृजपाल सिंह तोमर ने कहा कि,अगर समय रहते किसानों का भुगतान नहीं हुआ, तो किसान दोबारा आंदोलन की राह पकड़ेगा | कहा कि, सरकार किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है ,आज किसान खून के आंसू रो रहा है ,मगर किसानों के आंसू पोछने वाला इस सरकार में कोई नहीं |  प्रदेश सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने का काम करें ,अन्यथा किसान आंदोलित होगा |