भगवान परशुराम तपोभूमि पर आयोजित यज्ञ में सांसद व गणमान्यों ने राष्ट्र कल्याण की कामना की

भगवान परशुराम तपोभूमि पर आयोजित यज्ञ में सांसद व गणमान्यों ने राष्ट्र कल्याण की कामना की

संवाददाता अजय कुमार

बालैनी |क्षेत्र के पुरा महादेव रोड स्थित  भगवान परशुराम तपोभूमि मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश सरकार में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने पहुंचकर भव्य यज्ञ में आहुति की और मौजूद श्रद्धालु गणों को संबोधित किया |

 परशुराम तपोभूमि पर स्थित मंदिर प्रांगण पर सूरजमुनि मुनि महाराज और देव मुनि महाराज के सानिध्य में मकर सक्रांति के अवसर पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया | बागपत सांसद व पूर्व मंत्री डा सत्यपाल सिंह और प्रदेश सरकार में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां दी तथा श्रद्धालु गणों को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि, भगवान परशुराम मंदिर पूरे भारत में विख्यात है और प्राचीन है ,यहां मन को शांति मिलती है।वहीं अध्यक्ष सुनील भराला ने हवन को कष्ट निवारक बताते हुए कहा कि, मकर सक्रांति  के अवसर पर भगवान परशुराम के दर्शन कर कष्टों का निवारण होता है |

इस मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित,नरेश,विजयपाल,मुकेश, ब्रह्मपाल,संजू प्रधान,डा एसपी यादव, डा राजकुमार यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे |