गिरनार की जैन धर्म की विरासत पर अवैध कब्जे और असामाजिक तत्वों का बोलबाला,जैन एकता मंच का प्रतिनिधि मंडल समीक्षा के लिए पहुंचा

गिरनार की जैन धर्म की विरासत पर अवैध कब्जे और असामाजिक तत्वों का बोलबाला,जैन एकता मंच का प्रतिनिधि मंडल समीक्षा के लिए पहुंचा

 


ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक


बागपत |गुजरात के गिरनार पर्वत पर अवैध अतिक्रमण और जैन धर्म के पुरातात्विक महत्व के प्राचीन ,पूजनीय व दर्शनीय स्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही खिलवाड़ का स्थलीय अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सौंपने के लिए जैन एकता मंच के युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमण्डल ने तथ्यात्मक जानकारी जुटाई |

 जैन एकता मंच युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि, गिरनार जैन तीर्थस्थल पर काफी समय से असामाजिक तत्वों का कब्जा है व जैन समाज काफी समय से गिरनार मंदिर ,जैन धर्मावलंबियों के सुपुर्द किये जाने की मांग सरकार से कर रहा है, लेकिन गुजरात सरकार हो या केंद्र सरकार, किसी ने भी जैन समाज की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है | इसी कड़ी में जैन एकता मंच ने भी अपनी मंशा जाहिर कर दी है व न्याय की इस लड़ाई में लोकतांत्रिक तरीक़े से हर प्रयास मंच द्वारा न्याय दिलाने हेतु किया जायेगा |

बताया कि, इसी प्रयास के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन के निर्देश पर जैन एकता मंच का प्रतिनिधि मंडल गिरनार तीर्थ पहुंचा व मौके से संपूर्ण वस्तुस्तिथि की जानकारी कर मंच के समक्ष रखेगा, जिसके पश्चात् जैन एकता मंच अपनी आगे की रणनीति तय करेगा |प्रतिनिधि मंडल में नितिन जैन प्रदेश मंत्री उ.प्र,वीरेंद्र जैन,अतुल जैन व अन्य कई पदाधिकारीगण गिरनार तीर्थ पहुँचे हैं |

जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि, जैन समाज को न्याय व अधिकार दिलाने की हर लड़ाई में उनका मंच पूरे समर्पण से कार्य करेगा व एक बड़ी रणनीति के तहत हम कार्य कर रहे हैं | जैन एकता मंच के प्रतिनिधि मंडल को आवश्यक दिशा निर्देश देने वालों में सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,प्रमोद जैन राष्ट्रीय महामंत्री ,मनीष जैन ,गौरव जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा,सुनीता जैन काला राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ,अजय जैन , पुष्कर जैन ,सनत जैन ,मुकेश जैन ,अनिल जैन गोवा  ,जिनेश्वर दयाल जैन  ,सोनिया जैन ,अमित जैन ,पारस जैन आदि रहे |