लूम्ब गांव में लाचार व घायल गौवंश के उपचार तथा सेवा के लिए समर्पित है राष्ट्रीय समाज सेवा संघ

लूम्ब गांव में लाचार व घायल गौवंश के उपचार तथा सेवा के लिए समर्पित है राष्ट्रीय समाज सेवा संघ

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत।राष्ट्रीय समाज सेवा संघ द्वारा आवारा गौवंशीय पशुओं का उपचार करते युवाओं व चिकित्सकों ने पशु प्रेम दिखाते हुए घायल अवस्था में घूम रही आवारा गोवंश को पकड़ कर उसका उपचार किया। 

छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव निवासी कुछ युवाओं को जानकारी प्राप्त हुई कि, घसौली मार्ग पर घायल अवस्था में एक गोवंश घूम रही है। जैसे ही राष्ट्रीय समाज सेवा संघ के युवाओं को इसकी जानकारी मिली, तो वह तुरंत उस गोवंश की तलाश में जंगलों में निकल गए। काफी तलाश करने के बाद युवाओं की मेहनत रंग लाई और उन्होंने घायल अवस्था में घूमती गोवंश को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर उसका उपचार कराया। 

युवाओं द्वारा किये गए इस पुण्य कार्य की चर्चा पूरे गांव में हो रही है और युवाओं की प्रशंसा कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि, कहीं पर भी गांव में कोई भी गोवंश घायल अवस्था में मिले, तो उनको तुरंत इसकी सूचना दें, वह गोवंश कि सेवा के लिए 24 घंटे तैयार हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय समाज सेवा संघ के युवा रजत, चंदवीर, आजाद, गुड्डू, गौरव आदि उपस्थित रहे।