आदर्श नगर निकाय चयनित हुई खेकड़ा नगरपालिका,मिलेगा अधिक बजट, कस्बे में हर्ष का माहौल

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।नगरपालिका खेकड़ा को आदर्श नगर निकाय की श्रेणी में शामिल किए जाने से कस्बे में हर्ष का माहौल है। इससे प्रदेश सरकार से अधिक बजट आवंटित होना तय माना जा रहा है ,जिससे विकास को ओर गति मिलेगी।

प्रदेश के प्रत्येक जनपद की एक एक नगर निकाय को प्रतिवर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर निकाय घोषित किया जाता है। वर्ष 2018 से प्रारम्भ हुई योजना में इस वर्ष बागपत की खेकड़ा नगरपालिका का चयन हो गया है। प्रदेश सरकार के अनु सचिव पारसनाथ द्वारा जिलाधिकारी बागपत को भेजे पत्र के अनुसार 50 हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर निकाय को 4 करोड रुपये की धनराशि दो किश्तों में आवंटित करने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी को नियमानुसार विकास कार्यो की कार्ययोजना डीपीआर तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे कस्बे के पाठशाला मार्ग समेत सभी मार्गो का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई मशीन खरीदारी आदि में बढोतरी होगी। इससे कस्बावासी खुश हैं।

क्या बोली नगरपालिका चेयरपर्सन
नगरपालिक चेयरपर्सन नीलम धामा ने बताया कि, शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। उसके अनुसार कार्ययोजना तैयार कर भेज दी जाएगी। इससे कस्बे में अनेक विकास कार्य पूर्ण होंगे। कर्मचारियों की मेहनत और नगरवासियों का सहयोग उत्साहवर्धन करने वाला है।