गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनें और अधिकारियों से मिलकर निस्तारित कराएं : चौ बलबीर सिंह

गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनें और अधिकारियों से मिलकर निस्तारित कराएं : चौ बलबीर सिंह

भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किया गया आह्वान

संवाददाता राजीव ककौर

छपरौली | क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सभा में किसानों की समस्याओं को गांव-गांव जाकर एकत्रित करने व उन्हें अधिकारियों से मिलकर निस्तारित कराए जाने का निर्णय लिया गया। सभा में यूनियन के राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री चौ बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा किसानों की समस्याओं को सुना। 

इस दौरान महिला विंग को मजबूत करने के लिए मंजू देवी को यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मंजू देवी ने महिला विंग से महिलाओं को जोड़ने का भरोसा दिलाया। वहीं बलवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि ,वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को एकत्रित कर ,उन्हें सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर निस्तारित कराएं। 

सभा की अध्यक्षता चौ जसवीर सिंह व संचालन संजीव दांगी ने किया। सभा में शेखर, विकास कुमार, बसंत पहलवान, गौतम पंवार, राजीव दांगी, आदेश, प्रमोद, विक्रम सिंह, नरेन्द्र, प्रदीप, मेहरपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।