अब हर परिवार की बनेगी फैमिली आईडी ,नगरपालिका प्रशासन ने चलाया अभियान

••तीन टीमें गठित, 30 अक्तूबर तक 1500 परिवारों को एप्लाई का लक्ष्य

अब हर परिवार की बनेगी फैमिली आईडी ,नगरपालिका प्रशासन ने चलाया अभियान

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में फैमिली आईडी प्रमाण पत्र के लिए सरकार के फैमिली आईडी पोर्टल पर एप्लाई कराने का कार्य शुरू किया है। 30 अक्टूबर तक 1500 परिवारों का एप्लाई कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

सरकार ने एक परिवार एक पहचान, के लिए फैमिली आईडी प्रमाण पत्र की योजना शुरू की है। राशन कार्ड से वंचित परिवारों के ये प्रमाण पत्र बनने हैं। इन्हीं प्रमाण पत्रों से परिवार के लोगों को बैंक से ऋण मिलेगा ,स्कूल कॉलेज में बच्चों को दाखिले मिलेंगे, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनेंगे, पासपोर्ट बनेंगे व रजिस्ट्री कराई जाएगी। 

नगर पालिका प्रशासन ने फैमिली आईडी प्रमाण पत्र के लिए अभियान चलाकर एप्लाई कराए जाने का कार्य शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भडाना ने बताया कि, कार्य में छह कर्मचारियों की तीन टीम में लगाई गई है। इसमें अमरीश कुमार, अश्विनी और रोबिन को टीम लीडर बनाया गया है। टीम में सुनील, पिन्टू, साजन, बंटी, राजीव, सागर को शामिल किया गया है। यह टीम वार्ड सभासदों से मिलकर प्रतिदिन साथ-साथ परिवारों का फैमिली आईडी पोर्टल पर एप्लाई कराएगी। उनकी सूची तैयार करेंगी। प्रतिदिन की रिपोर्ट दो बार देगी। 30 अक्टूबर तक इन्हें 1500 परिवारों का आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।