जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर करने की घटना में फरार अभियुक्त को जलेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर करने की घटना में फरार अभियुक्त को जलेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना जलेसर पुलिस द्वारा दिया जान से मारने की नियत से फायर करने की घटना में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस– 350/2023 धारा 504, 307 भादवि, व 3/5 आर्म्स एक्ट में वांछित  चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, व 03 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.भूरी सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी महकी खुद कला थाना जलेसर एटा।

बरामदगी
1.01 अवैध तमंचा।
2. 01 खोखा कारतूस।
3. 03 जिंदा कारतूस