ग्राम कैल्ठा में हुई मारपीट तथा तमंचे से जानलेवा हमला करने की घटना में फरार चल रहा नामित गिरफ्तार।

ग्राम कैल्ठा में हुई मारपीट तथा तमंचे से जानलेवा हमला करने की घटना में फरार चल रहा नामित गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 316/2023 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय कुमार को दिनांक 16/11/2023 को ग्राम कैल्ठा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।     

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. संजय कुमार पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा।