धूमधाम से निकाली गई चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा।

धूमधाम से निकाली गई चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

डॉ विकास सक्सैना ने किया चित्रांश बंधुओं को सम्मानित। 

एटा। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर दि0 15 नवम्बर 2023 को श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जू0हा0 (कायस्थ भवन) रेवाड़ी मोहल्ला पर कलम दवात पूजन एवं हवन के साथ श्री चित्रगुप्त जयंती काफी धूमधाम से मनायी गयी। कलम दवात पूजन एवं हवन के उपरान्त श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जू0हा0 स्कूल से आकर्षक झांकियों एवं काली मंडल के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ की गयी। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से डा0 ए0के0 सक्सैना वरिष्ठ फिजीशियन एवं डा0 राजेश सक्सैना वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा फीता काटकर किया गया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं युवा शाखा के अध्यक्ष डा0 विकास सक्सैना द्वारा उपस्थित अतिथियां का सम्मान किया गया। शोभायात्रा कायस्थ भवन से प्रारम्भ होकर होली मोहल्ला, पटियाली गेट, लोकमनदास तिराहा, बली मोहम्मद चौराहा, कैलाश मंदिर, जी0टी0 रोड, ठंडी सड़क होते हुए जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री प्रेम नरायन सक्सैना के मेहता पार्क रोड आवास पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा पर चित्रांश बंधुओं ने पुष्प वर्षा की तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जगह-जगह आरती उतारी गयी। ठंडी सड़क पर समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी के आवास पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा समापन स्थल पर प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा के साथ चल रहे चित्रांश बंधु प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में मेला प्रभारी श्री रतन प्रकाश सक्सैना, सह मेला प्रभारी राजीव सक्सैना, अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सैना, महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती शिप्रा जौहरी, महामंत्री श्रीमती ऊषा सक्सैना, युवा शाखा के अध्यक्ष डा0 विकास सक्सैना, महामंत्री क्षितिज सक्सैना, प्रदीप बिसारिया, ईश्वर दयाल सक्सैना, हरिस्वरूप सक्सैना, आदेश बाबू सक्सैना एड0, रविन्द्र सहाय एड0, अमित जौहरी एड0, पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र सक्सैना, डा0 राकेश मधुकर, आलोक जौहरी, अरविन्द कनौजिया, कुलदीप सक्सैना, संजीव सक्सैना, कर्णवीर सक्सैना, अमिताभ बिसारिया, ज्ञानेन्द्र कुदेशिया, मानवेन्द्र कुदेशिया, जितेन्द्र सक्सैना, सुधीर सक्सैना (पत्रकार), दीनेश्वर सहाय, अखिलेश सक्सैना, राजीव जौहरी, लाल बहादुर सक्सैना, सुधेन्दु सक्सैना, कै0 नवेन्दु सक्सैना, अमरकांत सक्सैना, मुकुल सक्सैना, गौरव चित्रांशी, मनोज कश्यप, राजीव श्रीवास्तव, हितेश्वर सहाय, हिमांशु अस्थाना, शशि किशोर सक्सैना, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, महिला शाखा से श्रीमती रविश सक्सैना, श्रीमती आशा सक्सैना, डा0 ऊषा किरन सक्सैना, श्रीमती रूपा जौहरी, श्रीमती बीना सक्सैना, श्रीमती अल्का सहाय, श्रीमती रेनू बिसारिया, श्रीमती शबनम जौहरी, युवा शाखा से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विकास चौधरी, रविकान्त सक्सैना, गौरव सक्सैना, आशीष सक्सैना, शिवम सक्सैना, अमन सक्सैना, सौरव सक्सैना, निशान्त जौहरी, कौशल सक्सैना, हिमांशु सक्सैना, संजय मोहन सक्सैना आदि चित्रांश बंधु शोभायात्रा में उपस्थित रहे।