पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड लेखन अभियान शुरू जनचेतना को उड़ान की तैयारी

पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड लेखन अभियान शुरू जनचेतना को उड़ान की तैयारी

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत व क्लाइमेट कार्डिनल्स से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में जनचेतना को विस्तार देने के उद्देश्य से डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन अभियान का किया शुभारंभ।अभियान का उद्देश्य रचनात्मक लेखन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके लिए उड़ान यूथ क्लब द्वारा विभिन्न संस्थानों की भागीदारी से लोगों को जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल अथवा उड़ान यूथ क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अभियान से जुड़ सकते हैं।

उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि, पोस्टकार्ड लेखन अभियान में प्रतिभागी को लगभग सौ शब्दों में “प्यारी प्रकृति मां” संबोधन के साथ अपना संदेश लिखकर उड़ान को भेजना है ,जिसमें सर्वाधिक प्रेरक संदेशों को डिजिटल पोस्टकार्ड फॉर्म में डिजाइन कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जायेगा।बता दें कि, इससे पहले भी उड़ान द्वारा लेटर टू रिवर अभियान संचालित कर नदियों के संरक्षण हेतु पत्र लेखन की पहल की गई थी।