भारत जोडो यात्रा में मोदीनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होने के लिए किया प्रस्थान

भारत जोडो यात्रा में मोदीनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होने के लिए किया प्रस्थान

यात्रा में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था : प्रमोद गोस्वामी

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

मोदीनगर , बागपत | भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ साथ आम जनता में भी खासी दिलचस्पी दिखाई दे रही है | मोदीनगर के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से वाहनों की व्यवस्था कर यात्रा में शामिल होने के लिए आज प्रस्थान किया | 

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि, पूरे मोदीनगर क्षेत्र हजारों लोग यात्रा में शामिल होने के लिए अपने संसाधनों से पहले ही लोनी पहुंच चुके हैं | तीन बसों के द्वारा आज सुबह कार्यकर्ता रवाना हुए | इस दौरान भोजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठी, चांदवीर चौ मोदीनगर, सेवा दल अध्यक्ष संतोष पांडेय, हरिओम शर्मा, जाकिर हुसैन, डॉ बिजेंद्र बैसला तल्हेटा, मा अजय कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं |

मोदीनगर क्षेत्र से रवाना होने से पूर्व कांग्रेस जनों ने जोडो जोडो भारत जोडो, छोडो छोडो नफरत छोडो के जैसे ही नारे लगाए, आम आदमी ने भी उनके साथ अपनी आवाज बुलंद की |

दूसरी ओर बागपत के मवीकलां में सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके चलते शहर और आसपास के होटल लगभग बुक होने से परेशानी का सामना करना पड रहा है | वहीं कांग्रेस व्यवस्था कोर कमैटी के सदस्य प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि, रात्रि विश्राम के लिए किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा | लगभग 6 हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों व भारत जोडो यात्रा में शामिल लोगों के लिए व्यवस्था की गई है |