5 किग्रा अवैध गांजा के साथ बुराड़ी के आरिफ को किया गिरफ्तार

5 किग्रा अवैध गांजा के साथ बुराड़ी के आरिफ को किया गिरफ्तार

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | पुलिस द्वारा की जा रही गहन चौकसी के चलते नशीले पदार्थों की तस्करी पर फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है | इस दौरान की जा रही चैकिंग में लगभग 5 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया | 

उपनिरीक्षक गवेंद्रपाल सिंह अपने सहयोगी कुलदीप भाटी, उमेश व राहुल तिवारी के साथ मिलकर सघन चैकिंग अभियान चला रहे थे कि, इसी दौरान दिल्ली के बुराड़ी निवासी आरिफ पुत्र नसीम से 5 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया | पुलिस ने अभियुक्त को थाने में लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही शुरू की |