कई राज्यों के अनुयायियों से लाइव रूबरू हुए गुरमीत राम रहीम सिंह

कई राज्यों के अनुयायियों से लाइव रूबरू हुए गुरमीत राम रहीम सिंह


•डेरे में रही पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह महाराज ने कई प्रांतों के अनुयायियों से इंटरनेट पर लाइव रूबरू होकर अपने घरों में ही रहकर सुमिरन करने का संदेश दिया। 

बता दें कि,डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचने के बाद गुरमीत सिंह ने रविवार सुबह पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि, निर्माण, भोजन व्यवस्था, कैंटीन आदि सेवाओं में लगे सेवादारों का हालचाल पूछकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आश्रम में दोपहर को गुरमीत सिंह ने इंटरनेट के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरांचल व प्रदेश के कई जनपदों के अनुयायियो से लाइव संवाद किया। 

इस दौरान कुछ अनुयायी दूसरे देशों के भी जुड़े।वहीं आश्रम परिसर के बाहर सभी गेट पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ डीके शर्मा व इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आश्रम में विभिन्न स्थानों से आने वाले सेवादारों को परिसर के अंदर तमाम छानबीन के बाद प्रवेश दिया गया,जबकि मोबाइल, घड़ी व बैग भी अंदर नही जाने दिया।