चित्रकूट-हड़ताली चालकों पर दमन बंद करे सरकार - अमित।

चित्रकूट-हड़ताली चालकों पर दमन बंद करे सरकार - अमित।

चित्रकूट: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी सदस्य व जिला सचिव का. अमित यादव ने ड्राइवरों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन करते हुये, उन्हें 10 साल की कैद और सात लाख जुर्माना संबंधी कानून को तत्काल रद्दी की टोकरी में डालने की मांग की है। साथ ही हड़ताल ड्राइवर बंधुओं पर सरकार द्वारा ढहाए जा रहे जुल्मों और बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निन्दा की है।  

    का. अमित यादव ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट जब बनाया जा रहा था, तब सब बेफिक्र थे कि पीएम मोदी की गारंटी के बीच उनसे कोई अन्याय नहीं हो सकता, लेकिन जब काले कानून का खुलासा हुआ तो पता चला कि यह तो जानलेवा कानून है। इतनी बड़ी सजा और जुर्माने को चुकाते हुए तो इन्सानों की उम्र ही बीत जाएगी। अब सरकार कह रही है कि हड़ताल का कोई नोटिस नहीं दिया गया। भाजपा सरकार शोषित पीड़ित जनता से अंग्रेजों से भी बदतर बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र को कुचल कर फासिज्म के रास्ते पर बढ़ रही सरकार की यह सोच कि धार्मिक सवालों और धार्मिक विभाजन को इतना अधिक उछाला जाये कि लोग अपना हित ही भूल जायें और उनकी आड़ में जनता पर मनमानी तानाशाही लादी जा सके। उन्होंने कहा कि जो ड्राइवर वाहनों पर गाने बजा रहे थे कि जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएँगे, आज वे समझ गए कि राम की आड़ में वे उनकी जान लेने वाला कानून ले आए। धीरे धीरे समझ आ रहा है कि बुलडोजर मुसलमानों पर ही नहीं हर शोषित-पीड़ित पर कहर ढा रहा है।