बंदियों को दी गयीं विधिक जानकारियां

बंदियों को दी गयीं विधिक जानकारियां

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला कारागार चित्रकूट में निरीक्षण एवं शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने समस्त बंदियों को निशुल्क विधिक सेवा एवं नालसा द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं तथा नशा उन्मूलन योजना 2015 के तहत तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यदि जेल में निरूद्ध बंदी का कोई अधिवक्ता नहीं है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निशुल्क अधिवक्ता, विधिक सहायता प्राप्त करने का हकदार है। उच्च न्यायालय में वाद की पैरवी के लिए उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के बारे में बताया। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने प्री मैच्योर रिलीज के प्राविधानों से बंदियों को जागरूक किया।

इस अवसर पर जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल पीयूष पांडेय, रजनीश कुमार एवं जेल पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।