चित्रकूट-जिलाधिकारी चित्रकूट ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण - सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए है एक वरदान - डीएम।

चित्रकूट-जिलाधिकारी चित्रकूट ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण  - सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए है एक वरदान - डीएम।

चित्रकूट: संत रणछोड दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शनिवार को भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी का ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉ. बीके जैन और ट्रस्टी डाॅ इलेश जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

   जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के वाह्य रोगी विभाग, ऑपरेशन थियेटर, आई बैंक, ट्रेनिग, ट्रेनिंग सेंटर, कांफ्रेंस हाल, नेत्र रोगी वार्ड, ट्रस्ट के मॉडल सहित नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। साथ ही ट्रस्ट द्वारा द्वारा संचालित सब स्पेशलिटी जनरल अस्पताल जानकीकुण्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय दूर दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के साथ चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए एक वरदान का स्वरूप है। 

   इस मौक पर आरबी सिंह चैहान, देवेंद्र सिंह सचान, राजेंद्र मिश्रा, सुबीस, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।