घर लौट रहे युवक को चार युवकों ने मारी गोली, युवक गम्भीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।

घर लौट रहे युवक को चार युवकों ने मारी गोली, युवक गम्भीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।

गुरुबक्शगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब युवक को मारी गई गोली, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए चिकित्सको ने  किया रेफर। मिली जानकारी अनुसार मामला उपरोक्त थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है। युवक अपने साथी को घर छोड़कर वापस अपने घर  मोटरसाइकिल से दुर्गेश उर्फ कल्लू 22 वर्ष  निवासी बरउआ को चार लोगों ने टिकरा बाजार के पास रोक लिया। युवक कुछ समझ पाता तब तक उसे पेट में गोली मार दी। गोली लगने से घायल दुर्गेश वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।गोली की आवाज तथा घायल की चीख सुनकर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। दौड़े लोग उसे पकड़ पाते चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। मदद के लिए पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल  युवक को  एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।घायल युवक दुर्गेश की मां बबली ने गांव के ही तीन लोगों अनुज यादव, रामबरन यादव, देवेंद्र यादव व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर सभी नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।