नाबालिग के साथ छेड़-छाड़ करने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को अलीगंज पुलिस द्वारा ने गिरफ़्तार। 

नाबालिग के साथ छेड़-छाड़ करने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को अलीगंज पुलिस द्वारा ने गिरफ़्तार। 

रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 192/2023 धारा 354,328, 323,504,506 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट व 67 आईटी एक्ट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम व पता 
 1. नितिन शाक्य पुत्र नीरज कुमार निवासी अमोघपुर ब्रह्मनान थाना अलीगंज जनपद एटा