कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न अशोक कुमार सिकरवार अध्यक्ष और गिरीश चंद्र शर्मा महासचिव चुने गए।

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न अशोक कुमार सिकरवार अध्यक्ष और गिरीश चंद्र शर्मा महासचिव चुने गए।

रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम आ गया है। जिसमें अशोक सिकरवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डोरीलाल वर्मा को 330 वोट से हराया है। अशोक कुमार सिकरवार विजयी घोषित हुए हैं। और महासचिव पद पर 4 वोट से गिरीश चंद शर्मा ने जीत हासिल की है। महासचिव पद पर अमित कुमार जौहरी, गिरीश चंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, राकेश यादव मैदान में थे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चोव सिंह बघेल ने नियमानुसार पारदर्शिता पूर्वक चुनाव संपन्न कराया है। इस दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। महासचिव पद के उम्मीदवार गिरीश चन्द्र शर्मा को 260 वोट, राकेश यादव को 256 वोट, अमित जौहरी को 239 वोट और अवधेश शाक्य को 185 वोट मिले। इस प्रकार गिरीश चन्द्र शर्मा 4 वोट से महासचिव पद पर विजयी घोषित किए गए ।अध्यक्ष पद पर डोरी लाल को 304 और अशोक सिकरवार को 634 वोट मिले। प्रवेंद्र कुमार यादव चुने गए उपाध्यक्ष। उपाध्यक्ष पद पर नैना शर्मा को 678 वोट मिले, प्रवेंद्र कुमार यादव को 320 वोट मिले, हृदयेश उपाध्याय को 300 वोट मिले। उपाध्यक्ष के दो पद थे। 2 पद पर उम्मीदवार 3 थे और 20 वोट से प्रवेंद्र कुमार यादव विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिये शेलेन्द्र कुमार सिंह चौहान उर्फ पिंटू को 446 वोट मिले। जबकि राकेश शर्मा 422 वोट मिले। जिसमें शेलेद्र कुमार सिंह चौहान उर्फ पिंटू को 24 वोट से विजयी घोषित किया गया।