नगर निकाय चुनाव में भी लहराना है भाजपा का परचमः अजय शर्मा

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई, कार्यों की समीक्षा की
शामली। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपाईयों ने भी कमर कस ली है। सोमवार को जिला प्रभारी अजय शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद के सभी 10 मंडलों में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं पार्टी द्वारा आगामी अभियानों के संबंध में चर्चा की। जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ है, कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेभी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला प्रभारी अजय शर्मा व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने शामली जनपद के दस मंडलों में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं पार्टी द्वारा आगामी भविष्य में होने वाले अभियानों की चर्चा की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ है, कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बडा राजनीतिक दल है। अजय शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसकी तैयारियों को सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है और जनपद की सभी दस की दस सीटों पर भाजपा को विजयी बनाना है। जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ रही है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि आज भाजपा की स्वीकार्यकता हर वर्ग और हर समाज में है। इस अवसर पर संजय कश्यप, पुनीत द्विवेदी, राहुल गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।