नवांगतुक थानाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, फूल माला पहनाकर व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं

नवांगतुक थानाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, फूल माला पहनाकर व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता अमित जैन

छपरौली। बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर छपरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह सिरोही का शुक्रवार को बिनोली थाने में स्थानांतरित होने पर कस्बे के व्यापार मंडल सहित थाने के समस्त स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया व नवांगतुक थानाध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार को छपरौली कस्बे के व्यापारियों ने इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही को सम्मानित कर नम आंखों से भावभीनी विदाई दी, तो वहीं नवांगतुक थानाध्यक्ष निरीक्षक देवेश शर्मा फूल माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि, 11 महीने के कार्यकाल में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह सिरोही अपनी कार्यशैली से सबके प्रिय बन गए। इन्होंने दिखा दिया कि, पुलिस व्यवस्था क्या होती है। जिनके रहते जहां अपराधियों की रूह कांपती थी, वहीं आम जनमानस अपने आपको भयमुक्त महसूस कर रहा था।

अपने स्वागत से अभिभूत नवांगतुक थानाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि, आगामी त्योहारों के मध्य नजर कस्बे में फुट पेट्रोलिंग बढाते हुए थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्याओं का निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज अमित गोला, उप निरीक्षक रामकुमार, उप निरीक्षक रविंन्दी, हेमंत शर्मा, लव कुश, अंकुल, धर्मेंद्र, गय्यूर अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन मोनू जैन जिनेंद्र जैन राजेश जैन आदि व्यापारियों सहित थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।