बेसहारा की शादी कराने में भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट ने किया कन्यादान

बेसहारा की शादी कराने में भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट ने किया कन्यादान

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट ने गरीब कन्याओं के विवाह की मुहिम के अन्तर्गत जनपद के ग्राम बली के स्व सुरेश कुमार की पुत्री दीपा की शादी धार्मिक रीति रिवाज और आवश्यक साज सामान के साथ मुजफ्फरनगर के सलाखेडी  निवासी संदीप कुमार पुत्र जसबीर के साथ सम्पन्न कराई |

ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकेंद्र हेवा व कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने दावा किया कि, उनके संगठन द्वारा इससे पूर्व 133 बेसहारा कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है | इस अवसर पर पं जयभगवान शर्मा,  अमित गुर्जर, कृष्ण पाल, ओमबीर चैयरमेन, श्री सिंह फौजी आदि मौजूद रहे |