128 अर्घाे से प्रभु का किया गया पूजन शांतिनाथ महामंडल विधान में जुटे श्रद्धालु

128 अर्घाे से प्रभु का किया गया पूजन शांतिनाथ महामंडल विधान में जुटे श्रद्धालु

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।कस्बे के शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान मे 128 अर्घ्यों से प्रभु का पूजन किया गया तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए मंगल की कामना की।

विधान सुबह सात बजे प्रभु के अभिषेक और शांतिधारा के साथ शुरू हुआ। इसके बाद आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं हुई। मंत्रित जल और पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। कष्ट निवारक अर्चना के बाद विधान शुरू हुआ। विधान मे 128 अर्घ्य से प्रभु का मंत्रोच्चार के जरिए पूजन हुआ। पूरे दिन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। 

शाम के समय भजन संध्या में प्रभु के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। जैन ज्योति मिलन के तत्वाधान में संचालित विधान में नीतू जैन, कमलेश जैन, जया जैन, प्राची जैन, सरिता जैन, कमलेश जैन, मधु जैन, सुषमा जैन, बबीता जैन, अनीता जैन, निर्मल जैन आदि महिलाएं शामिल रही।