पुलिस मुठभेड़ में 25000 रूपये का इनामिया शातिर बदमाश बशीर उर्फ फौजी गिरफ्तार।

पुलिस मुठभेड़ में 25000 रूपये का इनामिया शातिर बदमाश बशीर उर्फ फौजी गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। थाना अवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंतर्जनपदीय गिरोह का 25000 रूपये का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। जामा तलाशी व मौके 01 मैक्स पिकअप तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद। घटना दिनांक 10.08.2023 को थाना आवागढ़ पुलिस द्वारा एका वसुंधरा रोड पर चैकिंग के दौरान समय करीब 23:30 बजे एका की तरफ से एक मैक्स पिकअप नंबर यूपी–87 टी – 7578 आती दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर  पिकअप चालक द्वारा पिकअप को मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा पिकअप का पीछा करने पर पिकअप में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी, जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त बशीर उर्फ फौजी पुत्र अहमद निवासी रोहिंडा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर हाल निवासी निवासी नदरई कासगंज पैर में गोली लगने से घायल होगया जिसको समय करीब  23.55 बजे गिरफ्तार किया गया है।* तथा 02 बदमाश 1.कल्लू, 2.भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।अभियुक्तों द्वारा की गई फायरिंग में थाना  आवागढ़‌ में तैनात आरक्षी बहादुर कुंतल घायल हो गए। घायल आरक्षी तथा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी  से 01 तमंचा 315 बोर 01 जिंदा कारतूस 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट डकैती एवं गैंगस्टर के करीब 16 अभियोग पंजीकृत हैं एवं वह ₹25000 का इनामिया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सीमेंट व्यवसाई के साथ लूट में, बरामद पिकअप का इस्तेमाल किया गया था। तथा कोतवाली देहात एवं अवागढ़ में भी उपरोक्त पिकअप से अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में संबंधित जनपदों से जानकारी की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास सहित प्रकरण में फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 
1 बशीर उर्फ फौजी पुत्र अहमद निवासी रोहिंडा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर हाल निवासी निवासी नदरई कासगंज।

फरार अभियुक्त का नाम पता
1.कल्लू पुत्र नमालूम
2.भूरा पुत्र नमालूम पता अज्ञात

बरामदगी
1. 01 मैक्स पिकअप
2. 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर,
3.01 जिंदा कारतूस 315बोर
4.02 खोखा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त बशीर उर्फ फौजी का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0597/23 धारा 307/411/420 भादवि व 3/25/27 आयुध एक्ट थाना को0नगर एटा।
2. मु0अ0सं0 04/20 धारा 398/401 भादवि थाना मारहरा एटा
3. मु0अ0सं0 18/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मारहरा एटा।
4.मु0अ0सं0 269/19 धारा 232/379 भादवि थाना मारहरा एटा
5. मु0अ0स0 271/19 धारा 380/411 भादवि थाना माहरहा एटा
6. मु0अ0सं0 07/19 धारा 379 भदावि थाना मिरहची एटा
7.मु0अ0सं0 127/17 धारा 379 भादवि थाना मिरहची एटा
8. मु0अ0सं0 30/19 धारा 3/25/27 आयुध एक्ट व 307 भादवि थाना सकरौली एटा
9.मु0अ0सं0  32/19 धारा 11 पशु क्रूरता एक्ट थाना सकरौली एटा |
10. मु0अ0सं0 928/16 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना को0 कासगंज एटा
11.मु0अ0सं0 496/17 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना सोरों कासगंज
12.मु0अ0सं0 503/17 धारा 411 भदावि थाना सोरो कासगज
13.मु0अ0सं0 499/17 धारा 3/25 आयुध एक्ट थाना सोरो कासगंज
14. मु0अ0सं0 390/17 धारा 380/506 भादवि थाना सोरो कासगंज
15.मु0अ0सं0 291/15 धारा 3/8 गौवध एक्ट व 11 पशु क्रूरता एक्ट थाना गंजडुण्डवारा कासगंज |
16.मु0अ0सं0 654/1722 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना सोरो कासगंज