विश्व में सनातन धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु बनेगी श्री राम जन्मभूमि,संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड साक्षी होगा श्री रामलला के मंदिर में विराजित होने का।

विश्व में सनातन धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु बनेगी श्री राम जन्मभूमि,संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड साक्षी होगा श्री रामलला के मंदिर में विराजित होने का।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित सनातन धर्म सम्मेलन ग्रीन गार्डन ठंडी सड़क पर संपन्न हुआ। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त इस धर्म सम्मेलन की अध्यक्षता राकेश वार्ष्णेय वरिष्ठ समाज सेवी प्रबंधक मुरली कृष्णा चिकोरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम दरबार के चित्र के समक्ष पूज्य संत प. शिवदास भगवदाचार्य, मुख्य अतिथि आचार्य प्रेमीराम मिश्र जी (पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग जे एल एन कॉलेज) व मुख्य वक्ता धर्मवीर सह विभाग बौद्धिक प्रमुख आरएसएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुधाकर गुप्ता जिलाध्यक्ष विहिप ने सभी मंचस्थ अथितियों का श्री राम का पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिवांग गुप्ता ज़िला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विवरण व श्री राम जन्मस्थान प्राप्त करने का हिंदुओं का सतत प्रयत्न की संक्षिप्त बात कही। मुख्य वक्ता के रूप में धर्मवीर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग बौद्धिक प्रमुख ने सनातन धर्म उसके विस्तृत और वैज्ञानिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा विश्व में सनातन धर्म संस्कृति का केंद्र बनेगी श्री रामजन्मभूमि सैंकड़ों वर्षों की हिंदुओं की चिर तपस्या भव्य मंदिर और श्री रामलला के विग्रह स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के साथ सफल होने जा रही है जिसका साक्षी संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड होगा 22 जनवरी को सच में विश्व महसूस करेगा प्रभु श्री राम के साथ राम राज्य का भी आगमन हो रहा है। दिवाली उत्सव की अनुभूति विश्व पुनः महसूस करेगा सबके राम और सब में राम समा कर राममय वातावरण होगा पृथ्वी पर। कार्यक्रम का संयोजन विकास चौधरी ने किया। आरएसएस से संजीव पाण्डेय जिला कार्यवाह, मानवेंद्र ब्रजवासी नगर प्रचारक, ग्रीश वर्मा नगर कार्यवाह,प्रभात त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, राजीव वर्मा  मातृ शक्ति से सुधा गुप्ता अध्यक्षा नगर पालिका परिषद्, सुभ्रा सोलंकी,सीमा वार्ष्णेय, रत्नेश गुप्ता, उपासना सिंह, रुचिका चौहान, अर्चना गुप्ता, एटा नगर से धर्मवीर गहलोत, राकेश गुप्ता, डा. विशाल गुप्ता, कुलदीप यादव, माधव गुप्ता, अमित चौहान, अभिसार गुप्ता, प्रदीप महाजन, ब्रजेश गुप्ता, विहिप बजरंग दल से अरविंद सिंह चौहान प्रांत अध्यक्ष गौ रक्षा, मुकेश राठौर, सुभाष पाल, अनुभव गुप्ता, प्रशांत पाठक, सुनील चौहान,सौरभ सोलंकी, प्रकाश भाटी, नितिन गुप्ता, निर्मल चौहान, सदानंद गिहार, अनुराग वशिष्ठ, अंशुल, अवधेश कुशवाह आदि सैकड़ों रामभक्त हिन्दू समाज सम्मलित रहा।