नहीं रहे समाज सेवी अनवर सिंह परिवार में शोक की लहर

नहीं रहे समाज सेवी अनवर सिंह परिवार में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। स्पोर्ट स्टेडियम के सामने जी०टी० रोड एटा निवासी श्रीमती कुसुम यादव पत्नी अनुज यादव पूर्व वरिष्ठ प्रबन्धक आर्यावर्त बैंक एवं मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, अरविन्द कुमार के पिताजी तथा गौरव यादव के नानाजी समाजसेवी अनवर सिंह यादव सेवानिवृत सहायक विकास अधिकारी का दिनांक 22 फरवरी 2024 को पशु चिकित्सालय के पीछे राधा रमन रोड मैनपुरी में स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 95 वर्ष थी। अनवर सिंह यादव के निधन का समाचार सुनकर मैनपुरी में शोक की लहर दौड़ गयी तथा लोग उनके अन्तिम दर्शन करने हेतु समाज सेवी अनवर सिंह यादव के आवास पर पहुँच गये तथा नम आंखों से स्व० अनवर सिंह यादव को शोक श्रध्दाजंलि अर्पित की समाज सेवी अनवर सिंह यादव का अन्तिम संस्कार 23 फरवरी 2024 को पैतृक गाँव वधिरुआ पोस्ट सुगाँव विकास खण्ड जागीर तहसील भौगाॅव ( मैनपुरी) पर किया गया उनके अन्तिम संस्कार के समय सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुये। समाज सेवी अनवर सिंह यादव  के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों तांता लगा हुआ है। जे० एल०एन० डिग्री कालेज एटा के एसोसियेट प्रोफेसर डा० वाचस्पति, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सक्सेना, पूर्व एस० एल० टी० डा०  दिलीप कुमार, दिवारी लाल यादव, पूर्व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्योरज सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी, एम0 सी0 यादव मुख्य प्रबन्धक, पुष्पेन्द्र यादव, सुरेश यादव बैंक प्रबन्धक, सुरेन्द्र सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, महेश यादव वरिष्ठ प्रबन्धक, अवधेश यादव, ( खण्ड विकास अधिकारी) घिरोर, हीरा लाल एo डी0 ओ0, अतुल यादव प्रधान, कलहोर, शिशु पाल यादव पूर्व अपर मुख्य अधिकारी, राजपाल यादव ब्लॉक प्रमुख, आलोक गुप्ता चैयरमेन, प्रमोद यादव प्रधानाचार्य, रामनरेश यादव, रामेन्द्र सिंह यादव, टीकाराम यादव सहित अनेको शुभचिन्तको, समाज सेवियों, निकटतम सम्बन्धियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। UPNO1NEWS परिवार स्वर्गवासी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार के धैर्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है।