भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन ने मलावन टोल प्लाजा से चौथे मील तक निकाला रोड़ शो, उप जिलाधिकारी एटा सदर को सौंपा ज्ञापन।

भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन ने मलावन टोल प्लाजा से चौथे मील तक निकाला रोड़ शो, उप जिलाधिकारी एटा सदर को  सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में शुक्रवार 23 फरवरी को मलावन टोल प्लाजा से चौथा मील तक एक रोड़ शो निकाला और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महा पंचायत कर उप जिलाधिकारी एटा सदर को ज्ञापन सौंपा गया।  मलावन टोल प्लाजा पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जनपद के सैकड़ों पदाधिकारी एकत्रित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी 300 ट्रैक्टर और एक हजार चार पहिया वीआईपी गाड़ियों के साथ अपना काफिला लेकर रवाना हुए हलधर किसान यूनियन संगठन का काफिला मलावन टोल प्लाजा से हाइवे होते हुए एटा शहर के अंदर होकर नेशनल हाईवे चौथा मील चंद्रमुखी ढाबा पर पहुंचा और वहां पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों की समस्यों को लेकर ज्ञापन दिया। धीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है उसे दमनकारी नीतियों के बजाय सोहार्दपूर्ण तरीके से बैठक कर वार्ता कर किसानों की समस्या का हल निकाला जाए। वर्ष 2021 के आश्वासन के अनुसार समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी प्रदान की जावे। सी 2 फार्मूले के आधार पर एमएसपी के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों के ट्रैक्टरों को मोटर व्हीकल एक्ट की समय सीमा में न बांधा जाए। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसान आयोग का गठन किया जाए, और किसान आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्य सभी देश के किसानों को बनाया जाए। देश के किसानों का सभी कर्ज माफ किया जाए। देश के वरिष्ठ किसानों को केंद्र सरकार 15 हजार रुपए प्रति माह भत्ता प्रदान करें, और किसान की आपातकाल में मृत्यु होने पर 15 लाख रुपए उसके परिवार वालों को भरण पोषण के लिए दिया जाए। किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य निर्धारण करने का अधिकार दिया जाए। किसानों के नलकूपों हेतु 20 घंटे निर्बांध बिजली मुहैया कराई जाए। वहीं साजन देव वार्ष्णेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने कहा की जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के नलकूपों का विद्युत बिल माह कर दिया गया है फिर नलकूपों पर विद्युत मीटरों का क्या कार्य है। विधुत विभाग को सरकार नलकूपों से विद्युत मीटर हटाए जाने का आदेश जारी करे। देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की योगी आदित्यनाथ की जीरो टोल रेस की बात की जा रही है, जबकि योगी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार किसानों का किया जा रहा है। किसानों से तहसीलों पर उनकी समस्याओं के लिए प्रशासनिक व राजस्व अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा समस्याओं के निस्तारण बिना सुविधा शुल्क लिए काम नहीं किए जा रहे हैं। तहसील और थानों पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस पर अधिकारीयों को निर्देश जारी किए जाएं की किसानों का शोषण न किया जाए। किसानों का शोषण भारतीय हलधर किसान यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। शो के काफिला में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज सिंह (भगत जी), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा साजन देव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीती कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सोनू शिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नीरज वार्ष्णेय बृज क्षेत्र संगठन मंत्री सुधीर चौहान, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष मजदूर मोर्चा महेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अजय वर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव कैलानी, जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, के प्रदेश के पदाधिकरी रोड़ शो में शामिल हुए वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज, इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई, कासगंज, बदायूं, बरेली, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर मेरठ, हापुड़, शामली आदि जिलों से जिला स्तरीय पदाधिकारी काफिले में शामिल हुए और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।एटा। भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में शुक्रवार 23 फरवरी को मलावन टोल प्लाजा से चौथा मील तक एक रोड़ शो निकाला और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महा पंचायत कर उप जिलाधिकारी एटा सदर को ज्ञापन सौंपा गया।  मलावन टोल प्लाजा पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जनपद के सैकड़ों पदाधिकारी एकत्रित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी 300 ट्रैक्टर और एक हजार चार पहिया वीआईपी गाड़ियों के साथ अपना काफिला लेकर रवाना हुए हलधर किसान यूनियन संगठन का काफिला मलावन टोल प्लाजा से हाइवे होते हुए एटा शहर के अंदर होकर नेशनल हाईवे चौथा मील चंद्रमुखी ढाबा पर पहुंचा और वहां पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों की समस्यों को लेकर ज्ञापन दिया। धीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है उसे दमनकारी नीतियों के बजाय सोहार्दपूर्ण तरीके से बैठक कर वार्ता कर किसानों की समस्या का हल निकाला जाए। वर्ष 2021 के आश्वासन के अनुसार समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी प्रदान की जावे। सी 2 फार्मूले के आधार पर एमएसपी के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों के ट्रैक्टरों को मोटर व्हीकल एक्ट की समय सीमा में न बांधा जाए। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसान आयोग का गठन किया जाए, और किसान आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्य सभी देश के किसानों को बनाया जाए। देश के किसानों का सभी कर्ज माफ किया जाए। देश के वरिष्ठ किसानों को केंद्र सरकार 15 हजार रुपए प्रति माह भत्ता प्रदान करें, और किसान की आपातकाल में मृत्यु होने पर 15 लाख रुपए उसके परिवार वालों को भरण पोषण के लिए दिया जाए। किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य निर्धारण करने का अधिकार दिया जाए। किसानों के नलकूपों हेतु 20 घंटे निर्बांध बिजली मुहैया कराई जाए। वहीं साजन देव वार्ष्णेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने कहा की जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के नलकूपों का विद्युत बिल माह कर दिया गया है फिर नलकूपों पर विद्युत मीटरों का क्या कार्य है। विधुत विभाग को सरकार नलकूपों से विद्युत मीटर हटाए जाने का आदेश जारी करे। देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की योगी आदित्यनाथ की जीरो टोल रेस की बात की जा रही है, जबकि योगी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार किसानों का किया जा रहा है। किसानों से तहसीलों पर उनकी समस्याओं के लिए प्रशासनिक व राजस्व अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा समस्याओं के निस्तारण बिना सुविधा शुल्क लिए काम नहीं किए जा रहे हैं। तहसील और थानों पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस पर अधिकारीयों को निर्देश जारी किए जाएं की किसानों का शोषण न किया जाए। किसानों का शोषण भारतीय हलधर किसान यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। शो के काफिला में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज सिंह (भगत जी), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा साजन देव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीती कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सोनू शिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नीरज वार्ष्णेय बृज क्षेत्र संगठन मंत्री सुधीर चौहान, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष मजदूर मोर्चा महेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अजय वर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव कैलानी, जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, के प्रदेश के पदाधिकरी रोड़ शो में शामिल हुए वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज, इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई, कासगंज, बदायूं, बरेली, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर मेरठ, हापुड़, शामली आदि जिलों से जिला स्तरीय पदाधिकारी काफिले में शामिल हुए और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।