थाना अलीगंज पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध गांजा तस्कर मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार।

थाना अलीगंज पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध गांजा तस्कर मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

उस के कब्जे से 18.848 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत करीब 1,31,936/- रूपये बरामद।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही के द्वारा दिनांक 06/10/2023 को अवैध गांजा तस्कर प्रांशु पुत्र जगवीर सिंह निवासी मंगदपुर खरसुलिया थाना नयागाँव जनपद एटा को कैल्ठा चौराहा के पास से समय 04.55 बजे अवैध गांजा 18.848 किलोग्राम (कीमत करीब 1,31,936/- रूपये) बरामद कर मोटर साकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- 
1. प्रांशु पुत्र जगवीर सिंह निवासी मंगदपुर खरसुलिया थाना नयागाँव जनपद एटा

बरामदगी- 
 1 . 18.848 किलोग्राम अवैध गांजा
2. एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर